फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लापरवाही पर 3 लेखपाल व राजस्व निरीक्षक निलंबित, एक को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
फूलपुर के संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते जिलाधिकारी मनीष वर्मा।
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने की। इस दौरान राजस्व कर्मियों द्वारा शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायत पर तीन लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षक को जहां निलंबित कर दिया वहीं एक राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। फूलपुर में लंबे समय बाद जिलाधिकारी के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में फरियादी तहसील पहुंचे यहां कुल 311 शिकायतें आईं और मौके पर 8 का निस्तारण भी हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के भी दिए। इस मौके पर डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों पर कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तीन लेखपालों क्रमशः वीरेन्द्र पटेल, एकराम उल्ला, आनंद सिंह एवं राजस्व निरीक्षक नंतलाल को निलंबित किए जाने एवं राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सभी राजस्व लेखपालों को ग्राम समाज की जमीनों को चिह्नित करते हुए उन्हें स्वयं अपनी निगरानी में रखते हुए कब्जा मुक्त बनाए रखने और शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और निस्तारण से संतुष्ट किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आए हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 311 शिकायतें आईं। जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 199, विकास विभाग की 20, पुलिस विभाग 46, समाज कल्याण विभाग की 1, स्वास्थ्य विभाग की 1, चकबंदी 2, विद्युत विभाग की 10 व अन्य विभागों से संबंधित 32 रहीं। जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
डीएम ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर जाना चाहिए। मौके पर अपर जिलाधिकारी नजूल संजय पाण्डेय, एसडीएम जूही प्रसाद, जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा, जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी रहे।

फूलपुर के संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते जिलाधिकारी मनीष वर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें