फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक आए युवक से दिनदहाड़े 29 हजार की छिनैती

विज्ञापन
लालगंज में बदमाशों द्वारा फेंके गए नशीले पाउडर से अचेत युवक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बैंक में पैसा जमा करने आए युवक से बाइक सवार बदमाशों ने 29 हजार रुपये छीन लिए। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर नशीला पाउडर फेंक दिया। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज मौजूद है। नशीला पाउडर की चपेट में आए युवक को उपचार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के मादामई दुबानन का पुरवा निवासी फूलचंद्र यादव का पुत्र देवराज यादव बुधवार को घर से 29 हजार रुपये लेकर ग्रामीण बैंक धारूपुर की शाखा में जमा करने के लिए आया था। वह पैसा जमा करने पहुंचा तो कैशियर ने जमापर्ची में खामियां बता दीं। इस पर देवराज ने बैंक में खड़े युवक से पेन मांगकर जमापर्ची भरने लगा।
पर्ची भरने के बाद वह लघुशंका के लिए बैंक के बाहर चला गया। तभी बैंक में जिससे देवराज ने पेन मांगा था वह अपने साथी के साथ आया और उसका पैसा छीनने लगा। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके चेहरे पर नशीला पाउडर फेंक दिया और जेब में रखे 29 हजार रुपये लेकर दोनों बाइक से भाग निकले। वारदात के बाद पीड़ित बैंक पहुंचा और छिनैती की बात बताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पीड़ित ने बताया कि जिससे उसने पर्ची भरने के लिए पेन मांगी थी, छिनैती का वारदात में वही शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका। घटना के कुछ देर बाद नशीला पाउडर फेंके जाने से देवराज अचेत हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए है। बैंक कर्मी सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की पहचान में जुटे हुए है। कोतवाल ने छिनैती की घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें