फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक के बेटे उमर के काफिले में शामिल 28 वाहनों ने तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर, एफआईआर दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पैरोल पर प्रयागराज लाए गए माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के पीछे चल रहे 28 वाहनों के चालकों के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहन नवाबगंज टोल प्लाजा पर बिना टोल शुल्क दिए बैरियर तोड़कर निकल गए।
विज्ञापन
अतीक के बेटे उमर को लेकर पहुंची पुलिस की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरोल पर प्रयागराज लाए गए माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के पीछे चल रहे 28 नामजद व अन्य अज्ञात वाहनों के चालकों के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहन नवाबगंज टोल प्लाजा पर बिना टोल शुल्क दिए बैरियर तोड़कर निकल गए। वाहनों को रोकने की कोशिश करने पर टोल कर्मचारियों से गालीगलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देकर कुचलने का आरोप है। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक जयप्रकाश यादव ने नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:45 बजे नवाबगंज टोल बूथ नंबर तीन पर उमर अहमद को पुलिस स्कॉर्ट साथ लखनऊ से प्रयागराज ला रही थी। पुलिस के वाहनों के गुजरने के बाद पीछे से करीब 28 वाहन एक साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों के चालकों ने टोल शुल्क दिए बिना तेज रफ्तार में बैरियर तोड़कर निकलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ गालीगलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद चालक वाहनों को तेज रफ्तार में चलाते हुए टोल प्लाजा से निकल गए। एफआईआर के मुताबिक, कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। कर्मचारी किसी तरह किनारे हटकर अपनी जान बचा सके।

 

कुछ वाहनों के नंबर अधूरे, कई पर नंबर प्लेट नहीं

एफआईआर के मुताबिक, काफिले में शामिल कुछ वाहनों के नंबर अधूरे थे, जबकि कई वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहनों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज से वाहनों के मॉडल, रंग और अन्य पहचान संबंधी जानकारी जुटाकर उनके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि वाहनों के नंबर के आधार चालकों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें