फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में 251 छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए में मंगलवार को 251 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। बुधवार को भी बीए में प्रवेश होंगे। इसके लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं और निर्धारित कटऑफ के तहत ही अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। वहीं, बीएएलएलबी में 27 जून से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कटऑफ अंक जारी दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीए में प्रवेश के लिए मंगलवार को सभी श्रेणी में 172 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया था। सुबह नौ बजे से ही प्रवेश भवन में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई थी।
बीए में अनारक्षित वर्ग में 242 और एसटी वर्ग में नौ छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए। बुधवार को बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 165 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। प्रवेश भवन में अब एलईटी डिसप्ले भी लगा दिया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अब विषयों का कॉम्बिनेशन चुनने में भी दिक्कत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उधर, बीएएलएलबी में 27 जून से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 27 एवं 28 जून के लिए इविवि प्रशासन की ओर से कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 27 जून को सभी श्रेणी में 182.40 या अधिक अंक एवं एसटी वर्ग में 116 या अधिक अंक और 28 जून को ओबीसी वर्ग में 172.80 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 152 या अधिक अंक और एसटी वर्ग में 116 या अधिक अंक पाने वालों को प्रवेश भवन बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें