फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीसीएल में तैयार हैं 2500 सिलेंडर, बस कैप लगाने बाकी

Fri, 30 Apr 2021 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • मंडलायुक्त पहुंचे, दो-तीन दिनों में आएगी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की टीम
विज्ञापन
prayagraj news : नैनी स्थित बीपीसीएल प्लांट पर आक्सीजन उत्पादन के लिए जरुरी तैयारियों का जायजा लेते मंडलायुक्त। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्री भारी उद्योग मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद बीपीसीएल में ऑक्सीजन निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने पहले चरण में 2500 सिलेंडर के निर्माण का आर्डर दिया है। खास यह कि 2500 सिलेंडर तैयार भी हैं। बस उनमें कैप लगाना शेष है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) से लाइसेंस मिलने के बाद यह काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा मांग को देखते हुए अतिरिक्त सिलेंडर भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए कच्चा माल मंगा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news : नैनी स्थित बीपीसीएल प्लांट पर आक्सीजन उत्पादन के लिए जरुरी तैयारियों का जायजा लेते मंडलायुक्त। - फोटो : prayagraj
बीपीसीएल में फिर से सिलेंडर मिलने की उम्मीद के बीच तीन दिन पहले से मशीनों के मरम्मत तथा अन्य काम शुरू कर दिए गए थे। बुधवार को कुछ मशीनों को चलाया भी गया। टेस्टिंग की यह प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इसी क्रम में मंडलायुक्त संजय गोयल ने भी कारखाना का दौरा किया और सिलेंडर निर्माण की तैयारियों को देखा। अफसरों के अनुसार दो-तीन दिनों में बीआईएस की टीम निरीक्षण करेगी। उनकी अनुमति के बाद सिलेंडर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें