पीडीए के अफसर मयटीम मंगलवार दोपहर में पहले कटहुला गौसपुर में पहुंचे। यहां करीब 200 बीघा जमीन पर नन्हे प्रधान, सोनू, मोनू व माजिद ने अवैध प्लाटिंग कर रखी थी। यहां बुल्डोजर चलवाकर प्लाटिंग ध्वस्त करा दी गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अतीक अहमद के करीबियों की ओर से पिपरी के गौसपुर कटहुला में 200 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग मंगलवार को ध्वस्त कर दी गई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुल्डोजर चलवाकर प्लाटिंग जमींदोज करवा दी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पिपरी थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
पीडीए के अफसर मयटीम मंगलवार दोपहर में पहले कटहुला गौसपुर में पहुंचे। यहां करीब 200 बीघा जमीन पर नन्हे प्रधान, सोनू, मोनू व माजिद ने अवैध प्लाटिंग कर रखी थी। यहां बुल्डोजर चलवाकर प्लाटिंग ध्वस्त करा दी गई। इसके बाद टीम चिरला मुंजफता पहुंची और यहां रामानंद पाल की ओर से 50 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को जमींदोज कराया।
सूत्रों का कहना है कि उक्त प्लाटिंग अतीक के गुर्गों की ओर से की जा रही थी। ओएसडी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करा दी गई है। साथ ही पिपरी थाने में अभियोग पंजीकृत करने के लिए तहरीर भी दी गई है।