फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 25 हजार अभ्यर्थी देंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 22 फीसदी अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे। यह एक रिकार्ड है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प पहले कभी नहीं चुना। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए इविवि प्रशासन को ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के निर्धारण में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


इविवि एवं कॉलेज में प्रवेश के लिए एक लाख 14 हजार 940 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दो तरह से होनी है। आवेदन करने वालों में 25 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुना है। पिछले साल 10 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुना था और उससे पहले यह संख्या 10 हजार से भी कम होती थी।
इतनी बड़ी संख्या में ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुने जाने से इविवि प्रशासन को ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा देने वालों विद्यार्थियों की संख्या बढ़ना अच्छे संकेत हैं। अब यह विचार भी किया जा सकता है कि भविष्य में प्रवेश परीक्षाएं केवल ऑनलाइन ही कराई जाएं।
विज्ञापन


बीएएसी में सर्वाधिक 5407 अभ्यर्थी
जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुना है, उनमें सर्वाधिक 5407 अभ्यर्थी बीएससी के हैं जबकि 21191 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प चुना है। वहीं, बीए में 3952 अभ्यर्थी ऑनलाइन और 16921 अभ्यर्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे। बीएएलएलबी में 801 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन एवं 4554 ने ऑफलाइन और बीकॉम/बीएससी होम साइंस में 1165 ने ऑनलाइन एवं 9154 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प चुना है। पीजीएटी-1 (परांपरागत पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए 2446 अभ्यर्थी ऑनलाइन एवं 11316 अभ्यर्थी ऑफलाइन, एलएलबी में 1549 अभ्यर्थी ऑनलाइन एवं  8399 अभ्यर्थी ऑफलाइन और एमकॉम/एलएलएम में 659 अभ्यर्थी ऑफलाइन एवं 3119 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।

दस केंद्रों में होगी संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा
संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) केवल ऑफलाइन होगी। इसके लिए केवल प्रयारागज में 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 6756 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

प्रयागराज में सर्वाधिक 112 केंद्र
प्रवेश परीक्षा के लिए देश के दस शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 112 केंद्र प्रयागराज में हैं। 78 केंद्र ऑफलाइन और 37 केंद्र ऑनलाइन परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें क्रेेट के लिए दस ऑफलाइन केंद्र, पीजीएटी के लिए 10 ऑफलाइन एवं आठ ऑनलाइन, एलएलबी के लिए सात ऑफलाइन एवं पांच ऑनलाइन, एमकॉम/एलएलएम के लिए दो-दो केंद्र ऑफलाइन एवं ऑनलाइन, बीकॉम/बीएससी होमसाइंस के लिए पांच ऑफलाइन एवं दो ऑनलाइन, बीए के लिए 24 ऑफलाइन एवं आठ ऑनलाइन और बीएएलएलबी के लिए चार केंद्र ऑफलाइन एवं एक केंद्र ऑनलाइन है। दिल्ली में केवल ऑफलाइन केंद्र हैं। वहां किसी भी अभ्यर्थी ने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प नहीं चुना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें