फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डॉक्टर समेत 25 स्वास्थ्य कर्मी 28 तक नहीं जाएंगे घर, होटलों में रहेंगे

Sat, 11 Apr 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
एसएन में आइसोलेशन कक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटवा बनी लेवल वन अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के लिए तैनात छह डॉक्टरों के साथ 25 स्वास्थ्य कर्मी 14 अप्रैल तक एक्टिव क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद ड्यूटी बदलेगी तो वह पैसिव क्वारंटीन रहेंगे। ये सभी स्वास्थ्य कर्मचारी 28 अप्रैल तक अपने-अपने घर नहीं जाएंगे। प्रशासन ने इनके लिए होटलों में आइसोलेट किए गए कमरों में रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों के लिए आइसोलेट किए गए कोटवा बनी अस्पताल में फिलहाल 30 बेड की व्यवस्था है। यहां की क्षमता 60 बेड तक की जा सकती है। यहां छह डॉक्टर, छह स्टाफ नर्स, छह स्वीपर, तीन वार्ड ब्वाय, दो फार्मासिस्ट और दो लैब टेक्नीशियन तैनात किए गए हैं। फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी 12-12 घंटे की होगी जबकि अन्य की आठ-आठ घंटे की रोटेशन वाली ड्यूटी होगी। 

नोडल अधिकारी डॉ. वीके मिश्रा के मुताबिक सभी चिकित्सकों और स्टाफ को पीपीई किट और एन-95 मास्क समेत अन्य चिकित्कीय सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। सभी को ड्यूटी के बाद घर नहीं बल्कि आइसोलेटेड होटल के कमरों में ही रहना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती रहे। सभी की स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें