फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी जेल गेट शूटआउट का प्रमुख शूटर था 25 हजारी मनोज शुक्ला

विज्ञापन
25 hazari manoj shukla was the main shooter of naini jail gate shootout
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस के हत्थे चढ़े 25 हजार के ईनामियां मनोज शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद नैनी जेल गेट पर चार साल पहले हु शूटआउट की यादें ताजा हो गईं। मनोज शुक्ला इस शूट आउट का मुख्य शूटर था, जिसमें दो लोगों की हत्या हुई थी और पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

मनोज शुक्ला का नाम जांच के दौरान सामने आया था।बता दें कि 05 जून 2016 को नैनी सेंट्रल जेल के नेहरू द्वार के समीप शूटआउट हुआ था। जिसमें जेल में हत्या के जुर्म में बंद चंद्रभान यादव निवासी शेरडीह, झूंसी से मिलाई करके लालता प्रसाद यादव, ज्ञानचंद्र यादव उर्फ वकील समेत एक दर्जन लोग कार से वापस अपने घर शेरडीह, झूंसी जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ियां गेट पर पहुंची पहले से घात लगाकर बैठे शूटरों ने उनकी गाड़ियों पर गोली, बम से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।
जिसमें लालता प्रसाद यादव व ज्ञानचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। अनिल यादव, जय प्रकाश यादव , सुरेश यादव, श्रीकांत यादव व त्रिभुवन यादव निवासी शेरडीह, झूंसी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें मारे गए लालता प्रसाद यादव की तरफ से संतोष यादव की तरफ से नामजद तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर नैनी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या
विज्ञापन

429/16 के अंतर्गत धारा 147, 148, 149, 307, 302, 34 आईपीसी व 7 सीएलए एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया था। वर्तमान में इस प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच चल रही है। जांच के दौरान ही पता चला था कि इस शूटआउट में मनोज शुक्ला मुख्य शूटर था, जो पेड़ के ओट से फायरिंग कर रहा था। मनोज शुक्ला शातिर अपराधी है। जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, बलवा समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि उसे एसटीएफ टीम ने वाराणसी से गिरफ्तार करने का दावा किया है। मनोज शुक्ला पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर शुक्ला निवासी कोनिया विजईपुर, आदमपुर, वाराणसी के पास से भारी मात्रा में गांजा, सोना नकदी व बाइक बरामद की गई है। चर्चा है कि उसे एसटीएफ ने प्रयागराज के नैनी इलाके से ही उठाई थी। उससे लगातार तीन-चार दिन से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें