अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक, उत्तर प्रदेश मंजु शर्मा ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 245 शिक्षकों का तबादला कर दिया है। इसमें सूबे के विभिन्न जनपदों के 36 सहायक अध्यापक, प्रवक्ताओं का तबादला इलाहाबाद मंडल में किया गया है।
अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक मंजु शर्मा ने बताया कि इलाहाबाद के लिए जिनका स्थानांतरण किया गया उसमें इटावा के सहायक अध्यापक उमाशंकर यादव को मथुरा सेराम अवतार को शिवाजी इंटर कालेज सहसों, बागपत के सर्वजीत को चौधरी भवानी इंटर कालेज पडिला महादेव, बुलंदशहर से अजय सिंह को स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज, कसेरूआ, सहसों स्थानांतरित किया गया। वहीं हापुड़ से राघवेंद्र कुमार सिंह को सेराप नेशनल इंटर कालेज, हंडिया, आर्य इंटर कालेज जौनपुर के सहायक अध्यापक अवधेश कुमार को आदर्श इंटर कालेज, फूलपुर, सहायक अध्यापक मो.उमर को मुजफ्फरनगर से पब्लिक इंटर कालेज मनौरी, सुधीर कुमार मिश्र को चित्रकूट से गांधी शांति निकेतन कालेज, जसरा, श्रीमती राशि रस्तोगी हरदोई से क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कालेज, प्रवक्ता मो.आफताब खान को रामपुर से केपी जायसवाल इंटर कालेज, प्रवक्ता श्रीमती स्मृति सिंह को बिजनौर से क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कालेज, सहायक अध्यापक बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को बांदा से ईश्वरदीन छेदी लाल कालेज, जसरा भेजा गया है।
अवधेश कुमार को जौनपुर से आदर्श इंटर कालेज, मैलहन, फूलपुर, विनय चंद्र मिश्र को गाजियाबाद से पंडित रणजीत इंटर कालेज, नैनी, अनुपम कुमार को मिर्जापुर से मोती लाल नेहरू इंटर कालेज, कौंधियारा, सुनील कुमार को इटावा से सरदार पटेल कालेज, रूमखेरहट खुर्द, इलाहाबाद, राम सिंह को रायबरेली से स्वामी विवेकानंद कालेज सहसों स्थानान्तरित किया गया है। शिव कुमार को शामली से हनुमत दत्त त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केशवनगर, इस्माइलगंज, प्रवक्ता उपासना सिंह कुशवाहा को कानपुर नगर से गौरी पाठशाला इंटर कालेज, मालवीय नगर, प्रवीण कुमार को प्रतापगढ़ से मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज, करछना, सुरेश चंद्र गुप्ता को अमेठी से केवीएम इंटर कालेज, कमला नगर, सुरेंद्र प्रताप को मथुरा से बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कालेज, बलरामपुर, बरेठी, लक्ष्मी नारायण सिंह को अलीगढ़ से ऋंगी ऋषि इंटर कालेज, करछना, प्रवक्ता शिव प्रकाश कुशवाहा को मथुरा से सेराप नेशनल इंटर कालेज, हंडिया, सहायक अध्यापक मानवेंद्र प्रताप सिंह को हाथरस से शारदा देवी कालेज, नौढ़िया तरहार, प्रवक्ता कणाद मुनि सिंह को फतेहपुर से आईकेएम कालेज, आनापुर, राजेश मौर्य को हाथरस से गोमती इंटर कालेज, फूलपुर स्थानांतरित किया गया है।
श्रवण कुमार को कानपुर नगर से सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कालेज, सरस्वतीपुर, सहायक अध्यापिका श्रीमती श्रद्धा द्विवेदी को कानपुर से ईश्वर शरण बालिका इंटर कालेज, कंचन सिंह चंदेल को पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज, सहसों, सोमेंद्र मणि पांडेय को कानपुर नगर से मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज, करछना, प्रवक्ता श्रीराम मिश्र को मैनपुरी से जवाहर लाल नेहरू विद्यालय, चौबारा, न्यायीपुर, श्रीमती बबिता मौर्या को केवीएम इंटर कालेज, कमलानगर, इलाहाबाद से क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कालेज, इलाहाबाद केपद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में सहायक अध्यापक ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव का झांसी से महेश्वरी प्रसाद कालेज, कौशांबी, बिजनौर से माशूक खां का महात्मा गांधी इंटर कालेज, सिधांव फतेहपुर, चंद्र प्रकाश का संत कबीर नगर से अशोक इंटर कालेज, फतेहपुर तबादला किया गया।