नियमों के मुताबिक अगर कोई वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के पकड़ा जाता है तो उसका पांच हजार का चालान कटता है। वहीं बिना एचएसआरपी के शहर की सड़कों पर दौड़ रहे सरकारी वाहनों में पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग के लगभग 1500 वाहन शामिल हैं। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए व्यावसायिक वाहनों की समय सीमा 2021 नवंबर में ही समाप्त हो चुकी है। वहीं निजी वाहनों में सीरीज के आधार पर समय सारणी बनाई गई है। 15 फरवरी 2023 को निजी वाहनों में भी एचएसआरपी लगाने की मियाद पूरी हो जाएगी।
निजी वाहनों में कई सीरीज हो चुकी समाप्त
सीरीज (सीरियल का अंतिम नंबर) निर्धारित समय
0,1 15 फरवरी 2022
2,3 15 मई 2022
4,5 15 अगस्त 2022
6,7 15 नवंबर 2022
8,9 15 फरवरी 2023
कानून सभी के लिए एक समान है फिर वह सरकारी वाहन हो या कोई और, मैं अपने कार्यालय से इसकी जानकारी लूंगा। अगर ऐसा है तो बिना एचएसआरपी सरकारी वाहनों का भी चालान काटा जाएगा। - संजीव कुमार गुप्ता, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रयागराज