फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को संगम में विसर्जित होंगी पूर्व पीएम की अस्थियां

Mon, 20 Aug 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन
हरिद्वार में पूर्व पीएम एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित होने के बाद अब बुधवार 22 अगस्त को संगम में प्रवाहित की जाएगी। मंगलवार शाम को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अस्थिकलश यात्रा लेकर इलाहाबाद पहुंचेंगे। यहां पूर्व पीएम का अस्थिकलश सर्किट हाउस में रात भर रखा जाएगा। बुधवार की सुबह अस्थिकलश यात्रा सर्किट हाउस से सिविल लाइंस, जानसेनगंज होते हुए संगम के लिए रवाना होगी। वहां दोपहर बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन संगम में किया जाएगा। इस दौरान योगी सरकार के कुछ मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पूर्व पीएम का अस्थि कलश पहले सोमवार की शाम को आना था लेकिन अब मंगलवार की शाम यह इलाहाबाद पहुंचेगा। लखनऊ से मंगलवार की सुबह दस बजे डिप्टी सीएम अस्थिकलश यात्रा लेकर इलाहाबाद के लिए निकलेंगे। इस दौरान रायबरेली, ऊंचाहार, कुंडा, फाफामऊ के रास्ते वे शाम तक इलाहाबाद पहुंचेंगे। शांतिपुरम पर अस्थिकलश यात्रा में भाजपाइयों द्वारा पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर के कई अन्य स्थानों पर भी तोरण द्वार बनाकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अस्थिकलश में पुष्प अर्पित किया जाएगा। अस्थिकलश यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि पूरे नगर में ‘अटल जी तुम्हे प्रणाम, याद करेंगे सुबह शाम’ के श्रद्धांजलि बैनर एवं होर्डिंग लगेंगे। बैठक में सुरेंद्र चौधरी, रवि केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्र, पवन श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्र, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, प्रमोद जायसवाल, विपुल मित्तल, प्रदीप पांडेय, गौरीश आहूजा आदि मौजूद रहे।

रविवार को हुई बैठक में भाजपाइयों ने 21 एवं 22 अगस्त को शहर में अस्थिकलश एवं तोरण द्वार पर मौजूद रहने वाले पार्टी नेताओं का नाम तय किया। 21 अगस्त को यात्रा शांतिपुरम चौराहा, फाफामऊ चौराहा, तेलियरगंज, चैथम लाइंस, लक्ष्मी टाकीज चौराहा, कटरा नेतराम चौराहा, मनमोहन पार्क, ट्रैफिक चौराहा, राजापुर म्योर रोड चौराहा, हनुमान मंदिर चोराहा, आशा अस्पताल होते हुए सरकिट हाउस पहुचेंगी। 22 अगस्त को सुबह नौ बजे यात्रा सर्किट हाउस से निकलेगी। जो हाईकोर्ट, सिविल लाइंस सुभाष चौराहा, बस स्टेशन चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, बिजलीघर चौराहा, जानसेनगंज चौराहा, चमेली देवी धर्मशाला, मोतीमहल, सब्जी मंडी साउथ मलाका, चंद्रलोक, रामबाग, बाई का बाग, सुदंरम गेस्ट हाउस, बैरहना चौराहा, हर्षवर्धन चौराहा होते हुए संगम पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें