हाईकोर्ट द्वारा रविवार को किए गए फेरबदल के तहत प्रदेश के 22 जनपदों के जिला जजों का तबादला कर दिया गया। स्थानांतरित होने वाले जिला जजों में तीन दिन पूर्व हाईकोर्ट के महानिबंधक बने दिनेश कुमार शर्मा (तृतीय) भी शामिल हैं।
महानिबंधक दिनेश कुमार शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विशेष न्यायाधीश अयोध्या प्रकरण लखनऊ सुरेंद्र कुमार यादव को जिला जज लखनऊ बनाया गया है। सहारनपुर के जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव (प्रथम) को जिला जज आगरा बनाया गया है।
इसी तरह कासगंज के जिला जज राजीव कुमार शर्मा को सहारनपुर, मिर्जापुर के जिला जज नवीन श्रीवास्तव को अलीगढ़ का जिला जज बनाया गया है।
प्रेम कुमार सिंह को अलीगढ़ से गौतमबुद्ध नगर, राजीव गोयल को औरैया से बस्ती, जयशील पाठक को बस्ती से वाराणसी, दिलीप कुमार यादव को चंदौली से इटावा, अशोक कुमार सिंह(तृतीय) को अंबेडकर नगर से मथुरा, गौरीशंकर गुप्ता को सिद्धार्थनगर से सीतापुर, राजीव कुमार (तृतीय) को सीतापुर से फिरोजाबाद, गोविंद बल्लभ शर्मा को फिरोजाबाद से गोरखपुर, विनोद कुमार श्रीवास्तव (चतुर्थ) को गोरखपुर से कानपुर नगर का जिला जज बनाया गया है।
इसी क्रम में दिनेश कुमार शर्मा (तृतीय) को महानिबंधक हाईकोर्ट से जिला जज गाजियाबाद, गिरिजेश कुमार पांडेय को गाजियाबाद से फैजाबाद, सैय्यद आफताब हुसैन रिजवी को फैजाबाद से ओएसडी (विजिलेंस) हाईकोर्ट, अलका श्रीवास्तव को सदस्य प्रशासनिक अधिकरण (द्वितीय व तृतीय) लखनऊ से जिला जज शामली, ओम प्रकाश त्रिपाठी को सोनभद्र से जौनपुर, अजय त्यागी को जौनपुर से बरेली, डॉ. अजय कृष्ण विश्वास को संभल से बदायूं का जिला जज बनाया गया है। वहीं रमेश तिवारी को जिला जज बिजनौर के पद से कामर्शियल कोर्ट लखनऊ भेजा गया है।