फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय मिश्र को बनाया गया भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विनय मिश्र को बनाया गया भाजपा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष
विज्ञापन

0 प्रतापगढ़ में रवि गुप्ता तो कौशांबी में सुनील मिश्र को मिला दायित्व
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पूर्व पार्षद विनय मिश्र उर्फ सिंटू को भाजपा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कौशांबी में सुनील मिश्र और प्रतापगढ़ में रवि गुप्ता को पार्टी ने यह दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन

बुधवार को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश की ओर से सूची जारी कर प्रदेश के नौ जिलों में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष जिलाध्यक्ष के नाम का एलान किया गया है। इलाहाबाद में सिंटू की नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपाई विनय को बधाई देने उनके घर पहुंच गए। बाद में सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में नवनियुक्त युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने विनय को ऊर्जावान और पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता बताया। उन्हें बधाई देने वालों में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, राजू पाठक, शिवेंद्र मिश्र, डा. प्रेमलता श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, श्यामचंद्र, पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, राजू शुक्ला, गौरीश आहूजा आदि शामिल रहे। उधर नगर निगम में भी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मेयर के साथ नगर निगम के तमाम कर्मचारी एवं पार्षद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें