फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी में हुई फिल्म बमफाड़ की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी में हुई फिल्म ‘बमफाड़’ की शूटिंग
विज्ञापन

0 इविवि के एक प्रेमी जोड़े की कहानी उतरने जा रही रुपहले पर्दे पर
0 एनसीआर के इलाहाबाद डिवीजन से से किराये पर मालगाड़ी
नोट...फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। ‘मेरी शादी में जरूर आना’ के बाद रुपहले पर्दे पर एक बार फिर से इलाहाबाद का दीदार होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रेमी जोड़े की कहानी बालीवुड रुपहले पर्दे पर उतारने जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद मंडल एक किराये पर एक मालगाड़ी भी ली गई है। शुक्रवार को शूटिंग के कुछ दृश्य बिंदकी रोड स्टेशन पर फरमाए गए। अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी फिल्म के कुछ दृश्य शूट किए जाएंगे। हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

निर्देशक राजन चंदेल की फिल्म में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता एवं सांसद परेश रावल के पुत्र आदित्य रावल मुख्य भूमिका में है। फिल्म की अभिनेत्री सना शेख है। शुक्रवार को हुई शूटिंग में प्रेमी जोड़ा इलाहाबाद से कार के जरिए भागकर फतेहपुर के निकट बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पहुंचता है। वहां से प्रेमी जोड़ा ट्रेन में सवार होता है। एनसीआर प्रशासन ने फिल्म की शूटिंग के लिए उसकी टीम को किराये पर मालगाड़ी के वैगन उपलब्ध कराए थे। शुक्रवार को एनसीआर की सीनियर पीआरआई वंदना मोहन मिश्र लाइजनिंग अफसर के रूप में बिंदकी में ही मौजूद रहीं। एनसीआर के पीआरओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि एनसीआर जोन में रेलवे के प्रचार प्रसार के लिए फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में ‘बमफाड़’ की शूटिंग में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस फिल्म में शहर के भी महत्वपूर्ण स्थान दिखाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें