फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में इलाहाबाद रहा अव्वल, एनसीआर जोन रहा फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में इलाहाबाद जंक्शन अव्वल, जोनल रेलवे में एनसीआर फिसड्डी
विज्ञापन

ए वन ग्रेड की स्वच्छता रैकिंग में इलाहाबाद को मिला 33 वां स्थान
जंक्शन के अलावा यूपी के अन्य बड़े स्टेशनों की गिरी रैंक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे ने सोमवार को ए वन ग्रेड के 75 एवं ए ग्रेड के 332 रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता रैकिंग जारी की है। इसमें इलाहाबाद जंक्शन यूपी में अव्वल रहा। ए वन ग्रेड में इलाहाबाद को 33 वीं रैंक हासिल हुई। पिछले वर्ष इलाहाबाद को 45 वीं रैंक हासिल हुई थी। खास बात यह कि लखनऊ जंक्शन इस बार काफी पीछे हो गया है। पिछले वर्ष लखनऊ जंक्शन की छठी रैंक थी जो इस बार 45 वें स्थान पर पहुंच गई है। उधर जोनल रेलवे की बात करें तो 16 जोनल रेलवे में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन फिसड्डी साबित हुआ। पिछले वर्ष एनसीआर को 15 वीं रैंक मिली थी, इस बार यह सबसे पीछे हो गया।
स्वच्छता रैकिंग में शामिल किए एनसीआर जोन के 20 स्टेशनों के प्रदर्शन के आधार पर जोन को मात्र 646 अंक ही हासिल हुए, जबकि नंबर एक पर उत्तर पश्चिम रेलवे को 906 अंक हासिल हुए। ए वन ग्रेड में पिछले वर्ष यूपी के चार स्टेशन पहले 30 स्थान में शामिल थे, लेकिन इस बार पहले 30 स्थान पर प्रदेश का कोई भी स्टेशन शामिल नहीं हुआ। देश में पहला स्थान जोधपुर एवं दूसरा स्थान जयपुर को मिला है। प्रदेश मेें इलाहाबाद को 33वां तो आगरा कैंट को इस बार 37 वां स्थान मिला। पिछली बार आगरा कैंट 35 वें स्थान पर था। जोन का कानपुर सेंट्रल भी 53 वें स्थान से फिसलकर 61 वें स्थान पर पहुंच गया। पीएम मोदी के वाराणसी स्टेशन को 75 में से 69 वां स्थान हासिल हुआ। ए वन ग्रेड में सबसे नीचे यानी के 75 वें पायदान पर मथुरा जंक्शन इस बार शामिल हुआ। उधर ए श्रेणी के स्टेशनों की बात करें तो कुल 332 स्टेशनों में मेरठ सिटी को 89 वां स्थान मिला। एनसीआर जोन में पहले 200 स्टेशनों में कोई भी स्टेशन अपनी जगह नहीं बना सका। 206 वें नंबर पर आगरा फोर्ट तो 231 वें नंबर पर अलीगढ़ स्टेशन शामिल रहा। पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ को 274 वां स्थान हासिल हुआ। इस बार स्वच्छता रैकिंग का आधार संबंधित रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया, मुख्य प्रवेश द्वार, मुख्य प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय, फुट ओवर ब्रिज, पेयजल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
कुंभ की वजह से इलाहाबाद ने बचाई लाज
0 इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले के मद्देनजर यहां साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आए दिन वीआईपी मूवमेंट के चलते जंक्शन पर सफाई की विशेष मॉनीटरिंग अफसरों द्वारा की जा रही है। यहां ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मियों की भी संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा जंक्शन के प्रतीक्षालय में भी यात्री सुविधा के मद्देनजर तमाम कार्य किए गए हैं।
यूपी के ए वन ग्रेड के प्रमुख स्टेशन को इस बार ये मिली रैंक
स्टेशन का नाम वर्तमान रैंक पिछली रैंक
इलाहाबाद जंक्शन 33 45
आगरा कैंट 37 35
गोरखपुर 44 12
लखनऊ जं. 45 06
कानपुर सेंट्रल 61 53
लखनऊ 64 57
दीन दयाल उपाध्याय जं. 65 22
बरेली 67 55
झांसी 68 65
वाराणसी कैंट 69 14
मथुरा जं. 75 59
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें