फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंदत्री + शंभूनाथ की जरूरी ख्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के बैकलॉग पर जवाब नहीं दे पाए अफसर
विज्ञापन

0 शिकायतों से नाराज ऊर्जा मंत्री ने अफसरों की पूरी टीम बदलने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बिजली कटौती तथा ट्रांसफार्मर न बदले जाने की शिकायतों की अनदेखी अफसरों पर भारी पड़ी। इस पर नाराज ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने खासतौर पर यमुनापार में अफसरों की पूरी टीम बदलने का आदेश दिया। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने शहर और गांवों में निर्धारित अवधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और आमलोगों से विद्युत आपूर्ति की बाबत समस्याएं सुनीं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने, बिजली कटौती की समस्या बढ़ने की अधिक शिकायतें र्हुइं। अफसरों के जवाब से ऊर्जा मंत्री संतुष्ट नहीं हुए। इस पर उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों के तबादले की बात कही। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि शिकायतों को लेकर लोगों के फोन अवश्य उठाए जाएं। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अफसर-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सरकार विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। दिसंबर 2019 तक विद्युत व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर दिया जाएगा। बताया कि ट्रांसफार्मरों के अपग्रेडेशन का काम जारी है। अभियंताओं को भी निर्देश दिया कि इस काम में ज्यादा समय न लगाया जाए। उन्होंने मुख्य अभियंता से कहा कि सात दिन में विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रभाव दिखेगा। हर मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही लोगों को राहत महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें