बकाया नहीं जमा करने पर अखबार में छपेगा नाम
0 अधीक्षण अभियंता गंगापार ने सोरांव, हंडिया, फूलपुर के उपभोक्ताओं को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश सरकार की ओर से बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए बार-बार मौका दिए जाने के बाद भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं। गंगापार एवं यमुनापार क्षेत्र में विभाग की ओर से 25 जून तक एमनेस्टी योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाकर बिल जमा करने का मौका है। बिजली विभाग 25 जून को अंतिम तिथि बीतने के बाद भी गंगापार क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 जून से पांच जुलाई के बीच बकाया जमा करने के लिए एक अवसर देगा। पांच जुलाई तक बकाया बिल नहीं जमा करने पर विभाग 10 टॉप डिफाल्टर्स के नाम समाचार पत्रों में छापेगा। अधीक्षण अभियंता गंगापार राजीव कुमार ने बताया कि इस योजना में सोरांव, हंडिया और फूलपुर तहसील के उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।
उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा शुरू
इलाहाबाद। पावर कारपोरेशन की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता गंगापार राजीव कुमार के अनुसार यह सुविधा गंगापार एवं यमुनापार सहित शहरी उपभोक्ताओं के लिए है।