फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिटी बस में मिले 18 बेटिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सिटी बस में मिले 18 बेटिकट
विज्ञापन

0 हैप्पी होम से त्रिवेणीपुरम जा रही बस की चौफटका में हुई थी चेकिंग
इलाहाबाद (ब्यूरो)। रोडवेज की सिटी बसों में भी कंडक्टर मनमानी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब हैप्पी होम से त्रिवेणीपुरम जाने वाली सिटी बस की चौफटका के पास अचानक चेकिंग की गई तो उसमें 18 बेटिकट यात्री मिले। 12 जून को यह वाकया हुआ। तीन दिन बीतने के बाद भी रोडवेज द्वारा इस संबंध में सिर्फ संबंधित कंडक्टर को ही ड्यूटी से हटाया गया है। इसके अलावा कोई अन्य कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

रोडवेज के टीएस केलाल और एटीआई एसपी तिवारी द्वारा सोमवार को सिटी बस की जांच की गई। जांच के बाद 18 यात्री बेटिकट पाए गए। तब बस में कंडक्टर सुनील शुक्ला और ड्राइवर अनिल शुक्ला की तैनाती थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में रूट के यातायात निरीक्षक कहीं भी नजर नहीं आए, जबकि नियमानुसार उन्हें इसकी रिपोर्ट अफसरों को देनी थे। इस बारे में सेवा प्रबंधक आरएन वर्मा का कहना है कि मामले की जांच एआरएम जीरोरोड द्वारा की जा रही है। अभी संबंधित कंडक्टर को ही ड्यूटी से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें