फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर बैठे नौकरी करने का झांसा देकर 2.10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुला राम बाग की रहने वाली 22 वर्षीय वैष्णवी पांडेय से घर बैठे नौकरी करने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कराकर टास्क देकर रुपये कमाने का लालच दिया था। जॉर्ज टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वैष्णवी पांडेय ने पुलिस को बताया कि व्हॉट्सएप पर घर बैठे नौकरी करने का एक मैसेज प्राप्त हुआ था। मैसेज में दिया गया कि एक टास्क को पूरा करना होगा इसके एवज में पैसा मिलेगा। फिर ठगों ने व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजकर इसपर क्लिक करने के लिए कहा। युवती ने लिंक पर क्लिक किया तो नंबर टेलीग्राम के एक ग्रुप में जुड़ गया।
शुरुआत में कुछ रुपये भी दिए गए। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग अमाउंट में कुल 2.10 लाख रुपये जमा करवा लिया। कहा गया कि टास्क के दौरान आपने गलती की है इस वजह से वापस नहीं मिलेंगे। साइबर सेल प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि बैंक खाता नंबर के आधार पर ठगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

निवेश के नाम पर महिला से 1.71 लाख की साइबर ठगी
सिविल लाइंस में निवेश के नाम पर एक महिला से 1.71 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक स्टेनली रोड की अनामिका श्रीवास्तव ने तहरीर दी कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया व व्हॉट्सएप के माध्यम से 360 वन फिन वोल्ट इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) नाम की कंपनी में मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया। इसके बाद मुनाफे की राशि प्राप्त करने के लिए आईपीओ टैक्स के नाम पर उनसे 1.71 लाख रुपये जमा कराया गया। बाद में पैसे मांगने पर कंपनी ने 75 हजार रुपये की और मांग की। फिर उन्हें साइबर ठगी का पता चल गया। सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें