फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 21 नए संक्रमित, दस हुए स्वस्थ

विज्ञापन
21 new corona infected, ten healthy
विज्ञापन
प्रयागराज। कोरोना से राहत मिलने क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। फरवरी महीने के दूसरे दिन 21 नए संक्रमित पाए गए। वहीं उपचार के दौरान किसी संक्रमित की जान नहीं गई। दस लोगों ने संक्रमण को मात दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में अब तक 29330 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। मंगलवार को कुल 21 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिन भर में 7359 लोगों की कोरोना जांच की गई। नोडल अधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने की सुविधा अब सिर्फ एलथ्री एसआरएन अस्पताल में ही है। अन्य अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों को मरीजों की कम होती संख्या के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। एसआरएन में 20 मरीज भर्ती हैं। वहीं बंद किए गए कोविड सेंटर कालिंदीपुर से दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव मरीजों की संख्या 431 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें