फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में दूसरी बार 21 अवर अभियंताओं का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने में दूसरी बार 21 अवर अभियंताओं का तबादला
विज्ञापन

क्रासर
जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले अभियंताओं ने एसई का किया घेराव, आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बिजली विभाग के 21 अवर अभियंताओं का तबादला कर दिया गया है। तीन महीने में दूसरी बार अवर अभियंताओं को स्थानांतरित करने के अधीक्षण अभियंता के आदेश के विरोध में शुक्रवार को लामबंदी शुरू हो गई। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले अवर अभियंताओं ने एसई का घेराव किया। साथ ही चेताया कि अगर तबादला आदेश वापस नहीं लिया गया तो वह सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
अक्षीक्षण अभियंता राकेश कुमार ने बीते नौ अक्तूबर को 21व अवर अभियंताओं का तबादला कर दिया है। इससे पहले उन्होंने इन्हीं अवर अभियंताओं का 19 जुलाई को तबादला किया गया था। तीन महीने में दूसरी बार हुए तबादले के विरोध में शुक्रवार को अवर अभियंताओं ने एसई दफ्तर के सामने विरोध जताया। इस दौरान एसई का घेराव किया गया। जूनियर इंजीनियर संगठन के जनपद सचिव ने एसई पर तबादले की आड़ में अवर अभियंताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि अगर तबादला आदेश रद्द नहीं किया गया तो विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उधर,एसई ने जेई संगठन की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के आरोप को निराधार बताया। कहा कि सामान्य प्रक्रिया के तहत तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वसूली में फिसड्डी नैनी के एक्सईएन हटाए गए
प्रयागराज। बकाये बिलों की वसूली में फिसड्डी पाए गए नैनी के एक्सईएन सुनील चंद्र श्रीवास्तव को शुक्रवार को हटा दिया गया। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यूपीपीसीएल की एमडी अपर्णा यू ने नैनी एक्सईएन की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताते हुए उनको हटाने के लिए कहा था। इस पर अमल करते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी गोविंद राजू ने शुक्रवार को नैनी के एक्सईएन को हटाकर बलिया भेज दिया। उनकी जगह एमडी दफ्तर से संबद्ध लक्ष्मीशंकर नैनी के नए अधिशासी अभियंता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें