फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान के 70 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान के 70 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन

0 27 से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था (डायट) में प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान-1 के 70 पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू 27 से 30 मई तक होगा।
विज्ञापन

इंटरव्यू 27, 28, 29 एवं 30 मई को सुबह दस बजे से होगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन नंबर आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। आयोग के उप सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदनपत्र, देशनापत्रक, अंकतालिका एवं प्रमाणीकरण पत्रक डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर इंटरव्यू में साथ लाएंगे। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना होगा। नियत समय पर न पहुंचने पर उनका साक्षात्कार संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें