फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का तीन समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे का तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान
विज्ञापन

0 मुंबई के लिए दो एसी ट्रेन और पुणे के लिए चलेगी एक स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। गर्मी की छुट्टियों में मुंबई, पुणे रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया गया है। इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी के रास्ते दो समर स्पेशल ट्रेन मुंबई के लिए एवं एक का संचालन पुणे तक होगा। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) के लिए मंडुवाडीह से स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से चार जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। खास बात यह कि इस ट्रेन में सभी कोच एसी थ्री श्रेणी के ही रहेंगे। मुंबई से इसका संचालन 17 अप्रैल से तीन जुलाई तक हर बुधवार को होगा। इसका संचालन वाया ज्ञानपुर, इलाहाबाद जंक्शन, सतना, जबलपुर, कल्याण के रास्ते होगा। इसी तरह एक अन्य दूसरी एसी ट्रेन का संचालन गोरखपुर से लोकमान्य तिलक के बीच होगा। लोकमान्य तिलक से प्रत्येक शनिवार 13 अप्रैल से 29 जून एवं गोरखपुर से प्रत्येक रविवार 14 अप्रैल से 30 जून तक यह ट्रेन चलेगी। पुणे से मंडुवाडीह के बीच 12 स्लीपर एवं तीन सामान्य श्रेणी कोच की समर स्पेशल हर बृहस्पतिवार 11 अप्रैल से 27 जून तक चलेगी। मंडुवाडीह से इसका संचालन प्रत्येक शनिवार 13 अप्रैल से 29 जून के मध्य होगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या कहां से कहां तक इलाहाबाद/छिवकी आने का समय आने की तिथि
01025 लोकमान्य तिलक-मंडुवाडीह रात 01.00-01.25 प्रत्येक बृहस्पतिवार 18 अप्रैल से 04 जुलाई तक
01026 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक सुुबह 9.50-10.15 प्रत्येक बृहस्पतिवार 18 अप्रैल से 04 जुलाई तक
01023 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर रात 12.50-12.55 प्रत्येक रविवार 14 अप्रैल से 30 जून तक
01024 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक रात 10.15-10.20 प्रत्येक रविवार 14 अप्रैल से 30 जून तक
01497 पुणे-मंडुवाडीह रात 10.10-10.40 प्रत्येक शुक्रवार 12 अप्रैल से 28 जून तक
01498 मंडुवाडीह-पुणे सुबह 07.45-08.15 प्रत्येक शनिवार 13 अप्रैल से 29 जून तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें