हाईकोर्ट बार चुनाव
00000000000000000000000
गवर्निंग काउंसिल पद के परिणाम घोषित
0 आंचल ओझा को सर्वाधिक मत, 15 सदस्य चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों की मतगणना भी पूरी हो गई है। इसके साथ ही बार एसोसिएशन के सभी 28 पदों की मतगणना पूरी हो गई है। सोमवार देर शाम पूरी हुई मतगणना में आंचल ओझा सर्वाधिक 3577 मत पाकर पहले स्थान पर रहीं। इनके अलावा शिवांगी भार्गव (2239), अजय कुमार मिश्र (1980), मनीष पांडेय (1978), आशुतोष कुमार मिश्र (1932), बरुन कुमार शुक्ला (1774), अंबुज कुमार शुक्ला (1716), संतोष कुमार मिश्र (1682), इंदु शेखर त्रिपाठी (1513), विनोद कुमार यादव द्वितीय (1488), अभिषेक कुमार सरोज (1472), अशोक कुमार मिश्र (1458), उर्मिला त्रिपाठी (1451), कपिलदेव यादव (1446) और अजय कुमार पाठक (1366) मत पाकर विजयी घोषित किए गए हैं।
बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अखिलेश कुमार मिश्र गांधी, महासचिव पर जेबी सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन पर प्रियदर्शी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर आशुतोष पांडेय, संयुक्त सचिव प्रेस पर सर्वेश कुमार दुबे, संयुक्त सचिव महिला पर नीलम शुक्ला और कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नाथ मिश्र निर्वाचित हो चुके हैं। मतगणना का कार्य एल्डर कमेटी के सदस्य एनसी राजवंशी की देखरेख में पीडी त्रिपाठी, वशिष्ठ तिवारी, एके ओझा, राकेश कुमार गुप्ता, सोम नारायण मिश्र आदि ने चुनाव कार्य संपन्न कराया।