मंत्री मोती सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला नहीं पहुंची कोर्ट
प्रयागराज। प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पुष्पा सिंह सोमवार को स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए में हाजिर नहीं हो सकी। कोर्ट ने वादी महिला को क्षेत्राधिकार स्पष्ट करने के लिए तलब किया था। मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी कर रहे हैं। पुष्पा सिंह ने जमीन के विवाद को लेकर मोती सिंह के खिलाफ प्रतापगढ़ जिला न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। इस पर अभी बयान नहीं हुए हैं। पत्रावली स्पेशल कोर्ट अंतरित होने के बाद जज ने वादी सेे पूछा है कि मौजूदा स्थिति मेें इस अदालत को मुकदमे की सुनवाई का अधिकार है या नहीं इसे लेकर वादी अपना पक्ष प्रस्तुत करे।