फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्ग टोल प्लाजा पर खुलेंगे सुविधा केंद्र
विज्ञापन

0 हाईवे नेस्ट पर यात्रियों को मिलेगी जलपान सहित तमाम सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जुड़े राजमार्गों पर 40 से 50 किमी की दूरी के बीच यात्रियों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर लोगों को शौचालय की सुविधा के साथ उनके लिए जलपान आदि की सुविधा मिलेगी। रामगार्ग एवं टोल प्लाजा के पास बनने वाले सुविधा केंद्र (हाईवे नेस्ट मिनी) के निर्माण के लिए आठ फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक पंकज मिश्र ने बताया कि भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से हाईवे नेस्ट की स्थापना की बात कही थी। बताया कि हाईवे नेस्ट मार्च तक काम करने लगेंगे। अधिकांश हाईवे नेस्ट को ‘सुविधा ग्राम’ नाम दिया गया है। टोल प्लाजा के पास 10 बाई 20 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में यात्रियों एवं वाहन मालिकों के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। बताया कि हाईवे नेस्ट मिनी में यात्रियों को मोटल, ब्रांडेड रेस्टोरेंट, कियोस्क, हैंडलूम स्टोर, बेबी केयर रूम, कामर्शियल और प्राइवेट वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर सड़क किनारे यात्रियों को इलेक्ट्रिक चार्जिंग सुविधा, फ्यूल पंप, रूफटॉप सोलर पैनल, रेस्टोरेंट, रेस्टरूम, कियोस्क, लोकल हैंडीक्राफ्ट के साथ एटीएम सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें