फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया के आंसू से विहिप ने बनाई दूरी

Thu, 18 Jan 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Pravin Togadia
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के फायर ब्रांड नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया के बयान कि उनका एनकाउंटर हो सकता है, से विहिप नेताओं ने दूरी बना ली है। विहिप के तमाम पदाधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। शुक्रवार 19 जनवरी को विहिप की ओर से माघ मेला स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित संत सम्मेलन में शिरकत करने आए संगठन के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने भी तोगड़िया मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सिर्फ चंपत ही नहीं, विहिप के अन्य पदाधिकारी भी डॉ. तोगड़िया द्वारा लगाए गए आरोप और उनके आंसू निकलने के मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, विहिप के फायरब्रांड नेता एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर जब यह सूचना दी तो उनके चेहरे पर आंसू भी थे। उनकी प्रेस कांफ्रेंस के ठीक अगले दिन यानी कि बुधवार को विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय भी इलाहाबाद पहुंच गए। यहां विहिप के प्रांतीय कार्यालय केसर भवन में चंपत राय से जब तोगड़िया द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं है। समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों के माध्यम से ही उन्हें इस बारे में बताया गया। कहा कि वे अभी संत सम्मेलन की तैयारियों में मशगूल हैं। गुजरात में क्या हो रहा है, उसके बारे में उनसे कुछ भी न पूछा जाए। चंपत राय की तरह ही विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश आदि ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया नहीं दी। अधिकांश पदाधिकारी 19 जनवरी को होने वाले संत सम्मेलन की तैयारियों में ही जुटे रहे।

विहिप सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि डॉ. प्रवीण तोगड़िया के मामले में वह किसी भी तरह की बयानबाजी से बचें। चर्चा इस बात की भी है कि शीघ्र ही डॉ. तोगड़िया को विहिप से बाहर किया जा सकता है। उधर, हाशिमपुर रोड स्थित विहिप के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल के आवास महावीर भवन में भी सन्नाटा पसरा रहा। अमूमन विहिप से जुड़ी तमाम रणनीति महावीर भवन और केसर भवन में ही बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें