फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जीएन झा छात्रावास में खाली कराए गए 20 कमरे, 60 छात्रों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को जीएन झा छात्रावास में प्रॉक्टोरियल बोर्ड व पुलिस की मौजूदगी में 20 कमरे खाली कराए। 60 छात्रों को एक सप्ताह में छात्रावास खाली करने का नोटिस दिया।
विज्ञापन

चीफ प्राक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह ने कहा कि छात्रावास वर्तमान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हैं। पात्र छात्रों को समय पर आवास उपलब्ध कराना विवि की प्राथमिकता है। एक सप्ताह में कमरा खाली नहीं करने वाले छात्रों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अन्य छात्रावासों में भी अभियान चलाया जाएगा।
विवि प्रशासन का कहना है कि पढ़ाई पूरी होने के बावजूद कई छात्र कमरों पर कब्जा जमाए हुए थे। इससे नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल आवंटित नहीं हो पा रहा था। इसी को देखते हुए छात्रावासों से अवैध कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन

-
हालैंड हॉल में आज से मिलेंगे फॉर्म
- हालैंड हॉल छात्रावास में एमए, एमकॉम व एलएलबी के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए बुधवार से आवेदन फॉर्म मिलेंगे। छात्रावास अधीक्षक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करें। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें