मेला क्षेत्र में रहेंगे 40 फाइटर बाइक
मेला अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक तेज हवा चलने की वजह से मुख्य चौराहे हॉटस्पॉट रहेंगे। यहां पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्नि हाइड्रेंट रणनीतिक रूप से तैनात किए जा रहे हैं, जो कि एक ही स्थान पर खड़े होकर कई मीटर दूरी तक आग बुझाने में सक्षम हैं।
अवैध सिलिंडर पर रहेगी मनाही
मेला क्षेत्र में लगभग एक लाख से ज्यादा टेंट लगाए जाने की संभावना है, इन सभी में बिजली कनेक्शन की वजह से मीटर, एमसीबी समेत अन्य उपकरणों से आग लगने का खतरा मंडराता रहता है। अग्निशमन विभाग जल्द ही विद्युत विभाग के साथ बैठक करेगी। वहीं, जांच अभियान शुरू कर यह सुनिश्चित करेगी कि शिविर में कोई अवैध सिलिंडर नहीं रखा जाए।
माघ मेला में 20 फायर स्टेशन बनाए जा रहे हैं, श्रद्धालुओं के लिए अवैध सिलिंडर पर पूरी तरह से रोक रहेगी। साथ ही घटनास्थल पर दो से तीन मिनट में पहुंचने का प्रयास रहेगा। - अनिमेष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, माघ मेला