फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 2.16 लाख किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त

Mon, 16 Jan 2023 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में इस बार 4.31 लाख किसानों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13 वीं किस्त मिल पाएगी। ई-केवाईसी न करवा पाने की वजह से जिले के 2.16 लाख किसानों को 13 वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
money new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में इस बार 4.31 लाख किसानों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13 वीं किस्त मिल पाएगी। ई-केवाईसी न करवा पाने की वजह से जिले के 2.16 लाख किसानों को 13 वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।

उप कृषि निदेशक विनोद कुमार का कहना है कि ऐसे किसान जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है वे 31 जनवरी से पूर्व अपनी ई-केवाईसी किसी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमैट्रिक विधि या स्वयं ऑनलाइन करा लें। ऐसा न करने पर उन्हें अगली किस्त से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रयागराज की हंडिया तहसील में सर्वाधिक 45150 किसानों ने अपनी केवाईसी नहीं करवाई है।

विज्ञापन


अन्य तहसीलों की बात करें तो सदर तहसील में 8413, बारा में 13411, करछना में 41458, कोरांव में 13075, मेजा में 23870 एवं सोरांव में 44592 किसान शामिल है। इसके अलावा 84755 किसान ऐसे हैं जिनके आधार उनके बैंक खाते से एनपीसीआई पर लिंक नहीं है। यह सभी किसान अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर लें। साथ ही 63989 किसान ऐसे हैं जिनकी भूमि का डिजिटलाईजेशन अभी पीएम किसान पोर्टल पर नहीं हो पाया है। ये किसान अपनी खतौनी और हिस्सा प्रमाणपत्र उपलब्ध करा देते हैं तो इनकी भूलेख मैपिंग कराकर इन्हें भी लाभान्वित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें