एमटीएस के पदों पर भर्ती के
लिए आवेदन 22 अप्रैल से
0 एसएससी की ओर से केंद्र सरकार के कार्यालयों में होगी 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा-2019 के लगभग 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। आयोग की ओर से भर्ती के लिए आवेदन नवंबर 2018 में जारी करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारण के चलते पदों की घोषणा नहीं हो सकी।
एसएससी की ओर से होने वाली प्रमुख परीक्षाओं में से एक एमटीएस भर्ती के लिए हाईस्कूल पास परीक्षार्थियों के लिए आवेदन का मौका होगा। सूत्रों की माने तो अबकी बार आयोग की ओर से बड़ी संख्या में पदों की घोषणा होने की संभावना है। अभ्यर्थी आयोग की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी अर्हता के अनुसार पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। एमटीएस नॉन टेक्निकल के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। एसएससी की ओर से एमटीएस के पदों को भरने के लिए दो चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
एमटीएस भर्ती के लिए महत्वपूर्ण सूचना
0 ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रैल को जारी होगा।
0 आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई है।
0 एमटीएस-2019 पहले चरण की परीक्षा (एमटीएस-1) दो अगस्त से छह सितंबर के बीच होगी।
0 एमटीएस-2019 दूसरे चरण की परीक्षा (एमटीएस-2) 17 नवंबर को होगी।
0 प्रवेशपत्र परीक्षा से 10 दिन पहले एसएससी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।