फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में कवि सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

00
शब्दों से शहीदों को नमन,
बढ़ाया जवानों का हौसला
0 बंधन फाउंडेशन की ओर से कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह
प्रयागराज। बंधन फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीदों की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जुटे रचनाकारों ने जहां शहीदों के सम्मान में रचनाएं पढ़ीं, वहीं उन्होंने विविधतापूर्ण रचनाओं से जवानों का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों,भूतपूर्व सैनिकों सहित कमलेश राजहंस एवं डॉ.श्लेष गौतम को भी सम्मानित किया गया।
डॉ.नरेश कात्यायन ने ‘शीश सरहद पर कभी चुकने नहीं देंगे, शौर्य के अभियान को रुकने नहीं देंगे/बूंद-बूंद लहू का बदला दुश्मन से लेंगे, इस तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे’ सुनाकर तालियां बटोरीं। कमलेश राजहंस ने ललकारा, ‘लाशों को ढ़ोते-ढ़ोते अब मेरा भारत बहुत थक गया,बंद करो यह भाषणबाजी सुनते सुनते कान पक गया।’ शांभवी ने कहा, जो तेरा दिल दुखाया था, कभी ये आत्मग्लानि है, जो कल तेरी कहानी थी वो अब मेरी कहानी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक डॉ.श्लेष गौतम ने जोश भरा, ‘नफरत की, आतंक की सीमाओं को हमने तोड़ दिया, देख तेरे घर में घुसकर सिर पर तेरे बम फोड़ दिया/पुलवामा में पाप किया जो तुमने उसका बदला था, आतंकी कुत्तों पर सुन ले ये शेरों का हमला था।’ इसी क्रम में कुमार विकास, शिवम भगवती,कमल प्रतापगढ़ी ने भी रचनापाठ किया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रामकथा पार्क में हुए कार्यक्रम में बादल चटर्जी मुख्य अतिथि थे। स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन उत्कर्ष तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें