लीडर शिप एंड परफार्मेंस एक्सलेंस एवार्ड से नवाजे गए डीआरएम
0 रेलमंत्री पीयूष गोयल ने डीआरएम अमिताभ को दिल्ली में किया सम्मानित
नोट...फोटो है
प्रयागराज। कुंभ में रेलवे के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इलाहाबाद मंडल के डीआरएम अमिताभ को लीडर शिप एंड परफार्मेंस एक्सलेंस एवार्ड से सम्मानित किया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रेलमंत्री ने डीआरएम को यह एवार्ड दिया।
इस दौरान रेलमंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने डीआरएम अमिताभ द्वारा कुंभ मेले के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं स्पेशल ट्रेन के सुचारु संचालन की सराहना की। कार्यक्रम में देश के सभी 68 रेलमंडलों के डीआरएम ने शिरकत की। कार्यक्रम में कहा गया कि कुंभ के दौरान इस बार रिकार्ड स्पेशल ट्रेनें और रिकार्ड यात्रियों ने सफर किया। रेलवे के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। एवार्ड लेने के बाद प्रयागराज पहुंचे डीआरएम का स्थानीय अफसरों एवं रेलकर्मियों ने स्वागत भी किया। डीआरएम ने कहा कि कुंभ के दौरान सभी रेलकर्मियों और अफसरों के विशेष योगदान की वजह से सफल आयोजन हो सका।