फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार सौ साल बाद सीएम के हाथों खुला अक्षयवट द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

00000000000

जनता के दर्शन को 450 साल बाद खुला अक्षयवट
0 सीएम योगी मुख्य प्रवेशद्वार पर शिलापट का अनावरण, सरस्वती प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा की
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। संगम तट पर अकबर के किले में स्थित मूल अक्षयवट का फाटक बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता के लिए खोलवा दिया। करीब 450 वर्ष बाद पहली बार किले में आम लोगों के लिए मूल अक्षयवट के दर्शन की शुरुआत हुई। सीएम ने मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे शिलापट का अनावरण करने के बाद सबसे पहले भीतर प्रवेश किया। उन्होंने पवित्र मूल अक्षयवट की जड़ों की परिक्रमा की। इसके बाद सरस्वती कूप पर मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा की। प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने पातालपुरी में देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों की प्रतिमाओं के भी दर्शन किए।
मुख्यमंत्री ने मूल अक्षयवट की परिक्रमा और मां सरस्वती की पूजा के बाद इन क्षणों को सनातनधर्मियों के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने मूल अक्षयवट खोलने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सेना का आभार जताया। कहा कि पीएम ने देश के करोड़ों सनातनधर्मियों की आस्था का सम्मान करते हुए मूल अक्षयवट को खोलने की घोषणा की थी। अब देश के सनातनधर्मी त्रिवेणी की पावन धारा में डुबकी लगाने के साथ ही मूल अक्षयवट का भी दर्शन कर सकेंगे। सीएम ने बताया कि पीएम की प्रेरणा से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि अभी तक गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने वाले मां सरस्वती की धारा के बारे में पूछते थे। अब वह सरस्वती कूप पर मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा की पूजा और परिक्रमा कर सकते हैं। मां सरस्वती की प्रतिमा को भी दर्शन के लिए खोल दिया गया है। इससे पहले सीएम पातालपुरी मंदिर भी गए। वहां महंत रवींद्र नाथ योगेशवर योगी, मुकेश नाथ योगी के अलावा हेमेंद्र नाथ ने उनको माला पहनाई। सीएम ने पातालपुरी के मंहत से वहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल अक्षयवट में दर्शन के लिए लगी कतार
प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ के एलान के बाद बृहस्पतिवार को मूल अक्षयवट में दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। देर शाम तक बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने मूल अक्षयवट में हाजिरी लगाई। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मूल अक्षयवट के साथ ही सरस्वती कूप में भी दर्शन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें