फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई घमासान पर कांग्रेस का हल्ला बोल
विज्ञापन

कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राफेल सौदे की जांच रोकने के लिए सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर भेजने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सीबीआई में मचे घमासान के बीच राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन के बाद हुई सभा में कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसी के कार्य में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। कहा कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को जबरदस्ती छुट्टी पर भेजा गया है, ताकि राफेल रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार की जांच रोकी जा सके।
कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई कि वह ईमानदार अफसरों के खिलाफ पूंजीपतियों की सांठगांठ से हो रही कार्रवाई रोकने के लिए हस्तक्षेप करें। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन की प्रति एडीएम सिटी को सौंपी गई। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, पूर्व सांसद आरएन राकेश, पूर्व महासचिव फुजैल कुरैशी, विजय मिश्रा, हरिकेश त्रिपाठी, प्रदीप अंशुमन संतोष मिश्र, मोहम्मद असलम, महेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, अशोक सिंह, रेखा सिंह, अवधेश त्रिपाठी, देवी पांडेय, बृजेंद्र मिश्रा, अरसद अर्शी, रवींद्र गिरि, शादाब अहमद, सुशील मिश्रा, मोहम्मद शहाब, इरशाद उल्ला, सपना सिंह, राजेश यादव, अजय श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया, अनिल पांडेय, कैफ वारसी, प्रेमजी अग्रवाल, नफीस कुरैशी, एजाजुल हक, केके पांडेय, शमीम आलम, राजेश राकेश समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे। संचालन किशोर वार्ष्णेय ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने की। उधर, राफेल डील के विरोध में जनएकता अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने कंपना बाग स्थित चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
राहुल की गिरफ्तारी पर उबले कांग्रेसी
प्रयागराज। सीबीआई विवाद के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी, रणदीप सूरजेवाला समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी की शहर कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आलोचना की। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश से साफ है कि राफेल सौदे में गड़बड़ी हुई है। कार्यवाहक शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने चेताया कि इस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य शेखर बहुगुणा ने कहा कि सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर भेजने की केंद्र सरकार की हड़बड़ी से राफेल डील में गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई है। जावेद उर्फी, हसीब अहमद, जितेंद्र तिवारी, दीपचंद्र शर्मा, मृत्युंजय मिश्रा, रिजवान राशिद, मंजू संत, संतोष भारतीया, जयप्रकाश तिवारी ने राहुल की गिरफ्तारी की आलोचना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें