फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआईपीटी के दीक्षांत समारोह में प्रतिभा को गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआईपीटी के दीक्षांत समारोह में प्रतिभा को गोल्ड मेडल
विज्ञापन

0 छात्रों को दिया मंत्र, मजबूत आत्मबल के साथ लगातार आगे बढ़ें
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित नॉर्दर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी (एनआरआईपीटी) 2017-18 में पास हुए छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय फाफामऊ क्षेत्र के विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने प्रमाणपत्र हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को ईमानदारी और निष्ठा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

विधायक ने छात्रों से कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है। अपने आत्मबल को बनाए रखने के साथ हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। दीक्षांत समारोह में संस्थान से पास होने वाले छात्रों को ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में शरद चंद्र गोयल, गिरीश चंद्र मिश्र एवं राजेश कुमार राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्थान के प्रधानाचार्य बीके श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभा यादव को गोल्ड मेडल के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही 20 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि, ब्राड एम्बेस्डर एवं संस्थान के प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष राकेश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन अखिलेश कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें