फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी केंद्रों के प्रवेश द्वार की होगी वीडियो रिकार्डिंग
विज्ञापन

0 सचिव परीक्षा नियामक ने केंद्र व्यवस्थापकों के लिए जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपीटीईटी के परीक्षार्थियों की वीडियो रिकार्डिंग प्रवेश के समय मुख्य द्वार पर ही कराई जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने यह निर्देश सभी केंद्र व्यवस्थापकाें के लिए जारी किए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों के नाम यह निर्देश उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव चंद्रशेखर की ओर से जारी आदेश के बाद जारी हुआ है। सचिव ने बताया कि नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं सकुशल परीक्षा कराने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी केवल काले बाल प्वाइंट पेन का प्रयोग करें। नीले बाल प्वाइंट का प्रयोग न करें।

राहत: प्रमाणित अंकपत्र पर भी दे सकेंगे टीईटी
0 अपर मुख्य सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दिए निर्देश
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में अपर मुख्य सचिव की ओर से परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। अब परीक्षार्थी प्रशिक्षण के मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र की बजाय उसकी प्रमाणित प्रति लेकर भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा के समय परीक्षार्थी को आवेदन के समय लगाए गए पहचानपत्र की मूल प्रति अनिवार्य रूप से रखनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के समय यह छूट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा है कि वह परीक्षा केंद्र पर बिना मूल पहचान पत्र के किसी परीक्षार्थी को प्रवेश न करने दें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मूल अंकपत्र और प्रमाण पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर आने के निर्देश के बाद से परीक्षार्थी परेशान थे कि आखिर में परीक्षा के दौरान उनके अंकपत्र कहीं खो गए तो परेशानी होगी। इसके साथ उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में बीटीसी कर रहे अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र बीटीसी कॉलेजों के पास जमा हैं, ऐसे में उनके सामने संकट है, ऐसे अभ्यर्थी प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रति के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद परीक्षार्थी बड़ी परेशानी से बच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें