फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आम जरूरत का मिलेगा अब हर सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आम जरूरत का मिलेगा हर सामान
विज्ञापन

0 प्लेटफार्म पर खुलेंगे मल्टी परपज स्टॉल, मिलेगा साबुन, टूूथपेस्ट, दवाएं एवं अन्य जरूरी चीजें
0 रेलवे बोर्ड ने जारी किया निर्देश, एनसीआर इलाहाबाद समेत सभी जोनल रेलवे को जारी किया गया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर उनकी आम जरूरत का हर सामान मिलेगा। यह संभव होगा स्टेशनों पर मल्टी परपज स्टॉल (एमपीएस) खुलने से। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद समेत सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वह अपने स्टेशनों पर एमपीएस खोले जाने की प्रक्रिया शुरू करें। ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

वर्तमान समय अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को चाय, कॉफी, नाश्ता, कोल्ड ड्रिंक, सूप, चिप्स, बिस्कुट, नमकीन, लस्सी, मट्ठा, भोजन आदि की ही सुविधा मिलती है। इसके लिए बड़े स्टेशनों पर जहां आईआरसीटीसी के रेस्टोरेंट हैं तो वहीं दूसरी ओर ए वन से लेकर एफ कैटेगरी के स्टेशनों मौजूद स्टॉल से भी यात्रियों को खान पान की वस्तुएं मिल जाती है। लेकिन अब रेलवे मल्टी परपज स्टाल में साबुन, टूथपेस्ट, मिल्क पाउडर, पेपर सोप, टूथ ब्रश, ताला, ब्यूटी क्रीम, एंटीसेप्टिक क्रीम, बाम, दर्द निवारक क्रीम एवं स्प्रे, सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त आदि की जरूरी दवाएं आदि भी यात्रियों को आसानी से उपलब्ध होंगी। रेलवे बोर्ड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (टूरिजम एंड कैटरिंग) स्मिता रावत ने इस एमपीएस खोले जाने संबंधी पत्र एनसीआर इलाहाबाद समेत सभी जोनल रेलवे को जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि जोनल रेलवे के महाप्रबंधक अपने स्टेशनों पर एमपीएस खोले जाने की प्रक्रिया शुरू करें। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि जोनल रेलवे के डीआरएम स्टेशनों पर एमपीएस खोले जाने के लिए स्थान चयन कर सीसीएम को इसके बारे में अवगत कराएं। ताकि आगे की प्रक्रिया की जा सके। एमपीएस में आरक्षण का भी प्रावधान रखा गया है। इसके तहत ए-वन, ए, बी और सी कैटेगरी के स्टेशन पर 25 प्रतिशत स्टॉल आरक्षित रहेंगे, जबकि डी, ई और एफ कैटेगरी के स्टेशनों पर 49.5 प्रतिशत स्टॉल रिजर्व कैटेगरी के लोगों का आवंटित होंगे। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद जंक्शन में पहले चरण में इस तरह के पांच स्टॉल खोले जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें