फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप
विज्ञापन

0 सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक की रहेगी बंदी
0 हड़ताल में शामिल नहीं हुए धोबीधाट और अंदावा पंप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पेट्रोल और डीजल के लिए सोमवार को लोगों को परेशानी झेलनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल कंपनियों की नीतियों के खिलाफ इलाहाबाद पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार 18 सितंबर को बंदी रखने का ऐलान किया है। एसोसिएशन की ओर से इसकी जानकारी 13 सितंबर को एडीएम सिविल सप्लाई को दी भी जा चुकी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारी रोहित केसरवानी के मुताबिक पंप संचालकों की मांग है कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ही तेल की सप्लाई डीलर को दी जाए। इसके अलावा तेल कंपनियां नौ गुना लाइसेंस फीस ले रही है, इसे तत्काल वापस लिया जाए। पंपों पर मानकों के अनुरूप शौचालयों का निर्माण एवं रखरखाव कंपनी द्वारा किया जाए। पेट्रोल पंप संचालन का समय निर्धारित करने की अनुमति डीलर को दी जाए। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही कर्मचारियों को वेतन देने की अनुमति दी जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक जिले के सभी पंप बंद रहेंगे। उधर धोबीघाट और अंदावा स्थित एक पंप हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं। ऐसे में ये दोनों पंप सोमवार को खुले रह सकते हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें