फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन यूनीफॉर्म, किताबें मिलीं तो खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगीन यूनीफॉर्म, किताबें मिलीं तो खिले चेहरे
विज्ञापन

0 पीपल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत हुए समारोह स्वास्थ्य मंत्री ने किया वितरण
0 15 जुलाई तक किताबें, यूनीफॉर्म बांटने को कहा, विद्यालय में शेड बनाने, ड्रेनेज की समस्या ठीक करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कौड़िहार द्वितीय ब्लाक स्थित पीपलगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान की शुरूआत हुई। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विद्यालय में विद्यार्थियों को किताबें एवं यूनीफॉर्म वितरित किया। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों में 15 जुलाई तक किताबें और यूनीफॉर्म वितरण का काम हर हाल में पूरा करने, भोजन के लिए शेड बनाने तथा ड्रेनेज की समस्या तत्काल ठीक करने का भी निर्देश दिया।
इस दौरान मंत्री ने यूनीफॉर्म के बदले रंग पर खासतौर से चर्चा की। कहा कि मानव जीवन में रंगों का बहुत योगदान है। लाल-सफेद और चॉकलेट रंग की यूनीफॉर्म विद्यार्थियों में ऊर्जा तथा उत्साह भरेगी। कहा कि अध्यापक अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें और विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दें। अध्यापक समय से विद्यालय आकर विद्यार्थियों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करें और अच्छी शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करें।
विज्ञापन

विद्यालयों में अध्यापक ऐसा वातावरण तैयार करें कि यहां अभिभावक खुद आकर बच्चों का प्रवेश कराएं। अध्यापक ग्रामीण अंचल में अभिभावकों से बात करें और उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करें। इसके पहले विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन ने मंत्री को शॉल एवं मोमेंटो भेंट किया। इसमें सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ.आलोक मौजूद थे।
00
33 करोड़ से होगा पीपल गांव का विकास
इलाहाबाद। पीपल गांव की तस्वीर जल्द बदली हुई नजर आएगी। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि पीपल गांव के विकास के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत किया गया है, जिसे शीघ्र मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पीपल गांव में नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण हटाने तथा अतिक्रमण करने वालों को चिह्ंित कर कार्रवाई का भी निर्देश दिया। बताया कि बच्चों के लिए पीपल गांव में स्किल डेवलपमेंट स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन

00
झूंसी पुल का होगा विस्तार
इलाहाबाद। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो शहर को झूंसी और वाराणसी से जोड़ने वाला शास्त्री पुल भी बदला हुआ नजर आएगा और यह सब वर्ष 2018 के अर्द्ध कुंभ के पहले होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को पीपल गांव में आयोजित समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि झूंसी पुल काफी पुराना हो गया है। इसका भी विस्तार करते हुए और आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें