फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर पैदल घूमकर कराएंगे नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अफसर कराएंगे नालों, शहर की सफाई
विज्ञापन

0 अधिकारियों की 20 टीमें पैदल घूमकर करेंगी निरीक्षण, 15 जून तक सफाई का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जिला प्रशासन के अफसर पैदल घूमकर शहर और नालों की सफाई कराएंगे। गंदगी से नाराज मंडलायुक्त ने सोमवार को अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में 20 टीम बनाने का भी निर्देश दिया। अफसरों के नेतृत्व में बनी टीम के निर्देशन में सफाई अभियान चलेगा। इसके अलावा मंडलायुक्त, डीएम, सीडीओ की ओर से औचक निरीक्षण किया जाएगा। मंडलायुक्त मंगलवार को किसी जोन का निरीक्षण कर सकते हैं। 15 जून तक नालों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अफसरों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।
मानसून ने आहट दे दी है। इस बार तकरीबन 100 फीसदी बारिश का भी अनुमान है, लेकिन शहर में नालों का बुरा हाल है। ऐसे में शहर में एक बार फिर जल भराव की आशंका बन गई है। इन आशंकाओं के बीच मंडलायुक्त ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अफसरों को अभियान के तौर पर नाला सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने नालों से निकले मलबे और सिल्ट भी तत्काल हटाने को कहा। सीडीओ और नगर आयुक्त को पांचों जोन के लिए तत्काल अलग-अलग टीम बनाने के निर्देश दिए। टीम सफाई का रोजाना निरीक्षण करेगी और उसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त कार्यालय में सौंपेगी। कमिश्नर ने चिह्नित गांवों में शौचालय के निर्माण आदि योजनाओं की भी समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवनों का मलबा हटाने का निर्देश
शहर में जगह-जगह मकान के मलबे का ढेर होने की भी शिकायत है। स्टैनली रोड पर ही मकान का मलबा पड़ा है। मंडलायुक्त ने इसे तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। साथ में भवन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रर्वाई के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें