फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के 19 पदों पर भर्ती के विज्ञापन निरस्त

विज्ञापन
19 post of professor recruitment advertisement cancelled
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रदेश के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों के 19 पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी विभिन्न विज्ञापन निरस्त कर दिए हैं। शासन से पुनरीक्षित अधियाचन मिलने के बाद यूपीपीएससी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से प्रोफेसर के आठ प्रकार के 19 पदों पर सीधी भर्ती होनी थी। इनमें प्रोफेसर होम्योपैथिक मटेरिया मेडिकल के चार, प्रोफेसर होम्यौपैथिक फार्मेसी, प्रोफेसर सर्जरी, प्रोफेसर प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन एवं प्रोफेसर फोरेंसिक मेडिसिन के दो-दो पद, प्रोफेसर आब्सट्रेटिक्स एंड गायनोकोलॉजी एवं प्रोफेसर पैथोलॉजी के तीन-तीन पद और प्रोफेसर एनाटमी का एक पद शामिल था। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार शासन से प्राप्त पुनरीक्षित अधियाचन के आधार पर जल्द ही यूपीपीएससी की ओर से विज्ञापन जारी किया जाएगा।
शोध अधिकारी के दो पदों पर हुआ चयन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश वित्तीय प्रबंध एवं बजट निदेशालय सेवा संवर्ग के तहत शोध अधिकारी के दो अनारक्षित पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इन पदों पर ईशान शंकर एवं शांतनु व्यास का चयन हुआ है। आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार साक्षात्कार 23 अक्तूबर को आयोजित किया गया था, जिसमें 12 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और इनमें से नौ अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें