फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी-एमएनएनआईटी का क्रेज बरकरार, तीन राउंड में ही भर गईं सभी सीटें

विज्ञापन
all seat of iiit and mnnit full in three round
विज्ञापन
प्रयागराज। आईआईटी, एनआईटी एवं केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने मंगलवार को तीसरे राउंड के लिए सीट आवंटन जारी कर दिया। तीसरे चरण के आवंटन के बाद देखने में आया है कि स्थानीय स्तर पर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) एवं मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) को लेकर छात्रों का क्रेज बरकरार है।
विज्ञापन

तीसरे राउंड की काउंसलिंग पूरी होने तक शहर के इन दोनों संस्थानों की बीटेक की सभी सीटें भर गईं। तीसरे राउंड में 2738 सीटों के आवंटन के बाद अब देश भर में केंद्रीय संस्थानों में 209 सीटों पर ही प्रवेश शेष रह गया है।
एमएनएनआइटी के निदेशक एवं सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) के चेयरमैन प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि तीसरे राउंड में एमएनएनआईटी की सभी 1075 सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया। इसी प्रकार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) की कुल 439 सीट भर गईं। सीसैब चेयरमैन ने बताया कि तीसरे चरण का सीट आवंटन सोमवार की देर रात जारी किया गया। इसमें 2738 नए छात्र-छात्राओं को सीटों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

जिन छात्रों ने फीस जमा कर दिए हैं, उनके दस्तावेज का सत्यापन देशभर के 44 सत्यापन केंद्र पर किया जा रहा है। 16 नवंबर से सीसैब की ओर से स्पेशल राउंड की काउंसलिंग होगी, इसमें जो छात्र-छात्राएं किसी कारण से प्रवेश नहीं ले सकें हैं, उन्हें मौका दिया जाएगा। छात्रों के लिए यह अंतिम मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें