फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ/एआरओ की नौकरी छोड़ने को तैयार 189 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने चयन निरस्त कराने को दिया आवेदन
विज्ञापन

यूपीपीएससी करा चुका है मुख्य परीक्षा, अंतिम चयन परिणाम का इंतजार
प्रयागराज। प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई सीट खाली न रहे और अभ्यर्थियों के लिए चयन का मौका बढ़े, इस दिशा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से किया गया प्रयास सफल रहा। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 की मुख्य परीक्षा में शामिल 189 अभ्यर्थियों ने अपना अभ्यर्थन निरस्त कराने के लिए आयोग में आवेदन दिया है। इन अभ्यर्थियों का चयन पूर्व में उच्च पदों पर हो चुका है। हालांकि आरओ/एआरओ-2017 का अंतिम चयन परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश में बड़ी संख्या ऐसे प्रतियोगी छात्रों की है, जो आरओ/एआरओ परीक्षा के अलावा पीसीएस, आईएएस एवं अन्य उच्च पदों वाली परीक्षाओं में भी शामिल होते हैं। उच्च पदों पर चयन हो जाने के कारण अभ्यर्थी आरओ/एआरओ के पद पर चयनित होने के बाद ज्वाइन नहीं करते हैं। ऐसे में आरओ/एआरओ के पद खाली रह जाते हैं और जिन अभ्यर्थियों के नाम मेरिट में नीचे होते हैं, वे भी चयन से वंचित रह जाते हैं। इसी के मद्देनजर आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर ऐसे अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए, जिनका चयन पीसीएस या किसी अन्य परीक्षा में उच्च पदों पर हो चुका है और वे आरओ/एआरओ की मुख्य परीक्षा में भी शामिल हुए थे। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि अगर कोई अभ्यर्थी इस आधार पर अपना अभ्यर्थन निरस्त कराना चाहता है तो 25 नवंबर तक आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें