1831 water bottles caught in Operation Thurst
‘ऑपरेशन थर्स्ट’ में पकड़ी गई 1831 पानी की बोतलें
0 डीजी आरपीएफ के निर्देश पर चला अभियान, पकड़े गए 13 वेंडर
प्रयागराज। डीजी आरपीएफ रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चले विशेष अभियान ‘ऑपरेशन थर्स्ट’ के दौरान उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर दूसरे ब्रांड की 1831 पानी की बोतलें सीज की। आरपीएफ द्वारा कीकुल 13 वेंडरों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई भी गई। इसमें सर्वाधिक आठ वेंडर इलाहाबाद मंडल के रहे, जबकि आगरा मंडल में पांच एवं झांसी मंडल में एक वेंडर के खिलाफ कार्रवाई हुई।
दरअसल सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलनीर के अलावा दूसरे ब्रांड की बोतलें प्रतिबंधित है। कुछ ब्रांड ऐसे भी हैं जिनकी बिक्री तभी स्टेशनों पर की जा सकती है जब आईआरसीटीसी यह लिखकर दे कि अभी वह रेल नीर मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं करवा रहा है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक देशभर में यह अभियान चला। एनसीआर जोन में आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 1831 बोतलें पकड़ी गई। इन बोतलों को बेचने के आरोप में कुल 13 वेंडर गिरफ्तार किए गए। आगे भी यह कार्रवाई चलेगी।