फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान घिरा निगम दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान घिरा निगम दस्ता
विज्ञापन

व्यापारियों ने लगाया भेदभाव का आरोप

प्रयागराज। कटरा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम दस्ते को जबर्दस्त विरोध झेलना पड़ा। कार्रवाई को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिरकार विरोध के चलते दस्ते को वहां कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी। स्थानीय लोग आगे बढ़कर बनाए गए मकानों को जमींदोज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

कुंभ को देखते हुए यातायात दुरूस्त करने के अभियान के दौरान निगम दस्ता शनिवार को कटरा पहुंचा। अतिक्रमण प्रभारी मनोज कुमार की अगुवाई में दस्ते ने मनमोहन पार्क के पास से अभियान शुरू किया। यहां बाहर फुटपाथ पर कब्जा जमाकर तमाम दुकान व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे थे। अभियान शुरू होते ही वहां अफरातफरी मच गई। इसी बीच कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कई मकान सड़क पर आगे बने हैं लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही जबकि मकान मालिक अपने मकान के नक्शे पास होने की बात कह रहे थे। निगम दस्ता के साथ मौजूद प्रवर्तन अधिकारी से भी व्यापारी उलझ गए। इसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल न होने से वहां अभियान बीच में ही छोड़कर आगे बढ़ गया। यहां से दस्ते ने नेतराम चौराहा, विश्वविद्यालय मार्ग से लेकर कर्नलगंज थाने के बीच दोनों पटरियों से कुल 43 छोटे-बड़े अतिक्रमणकर्ताओं को खदेड़ा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें