फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश कुमार ने संभाली मध्य वायु कमान मुख्यालय की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार ने संभाली मध्य वायु कमान मुख्यालय की कमान
विज्ञापन

0 एयर मार्शल की पत्नी जया कुमार ने ग्रहण किया वायुसेना पत्नी कल्याण संघ की अध्यक्ष का कार्यभार
प्रयागराज। एयर मार्शल राजेश कुमार ने मध्य वायुसेना मुख्यालय की कमान संभाल ली है। नए वर्ष के मौके पर उन्होंने बम्हरौली स्थित मुख्यालय में वायु अफसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार ग्रहण किया। यहां उन्होंने युद्ध स्मारक पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वायुसेना अफसरों से कमान मुख्यालय में मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। मंगलवार को उनके साथ उनकी पत्नी जया कुमार भी पहुंचीं। जया कुमार ने मंगलवार को वायुसेना पत्नी कल्याण संघ की क्षेत्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

वायुसेना के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर अरविंद सिन्हा के मुताबिक एयर मार्शल राजेश कुमार वीएम माओ कालेज अजमेर तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासा के पुराछात्र हैं। जून 1982 को उन्होंने भारतीय वायुसेना की उड़ान शाखा में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। एयर मार्शल ‘ए’ श्रेणी की योग्यता प्राप्त उड़ान अनुदेशक, इंस्टूमेंट रेटिंग इंसट्रक्टर तथा एयर क्रू परीक्षक भी हैं। बताया, एयर मार्शल राजेश एयर कमांड तथा स्टाफ कालेज मोंटगोमरी, अलाबामा के साथ-साथ रक्षा प्रबंधक कालेज सिकंदरबाद से स्नातक हैं। इजराइल में अवाक्स के वायुसेना प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टीम के लीडर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। यहां पद ग्रहण करने के पहले वह पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अफसर के पद तैनात रहे। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वायुसेना मेडल से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें