फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के विरोध में फुटपाथ कारोबारियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में फुटपाथ कारोबारियों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन

0 सिविल लाइंस से फुटपाथ कारोबारियों को हटाने पर नाराजगी

प्रयागराज। फुटपाथ व्यापारी एकता समिति की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के बैनर तले व्यापारियों ने एक जुलूस निकाला। जुलूस मेडिकल चौराहे से सुभाष चौराहे तक गया। इस दौरान फुटपाथ कारोबारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

दरअसल सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित विभिन्न मार्गों पर बृहस्पतिवार को फुटपाथ पर कारोबार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान फुटपाथ कारोबारियों ने विरोध किया तो पुलिस उन्हें थाने उठा लाई। इस पर कारोबारियों ने थाने का घेराव कर दिया। बाद में पुलिस ने 50 कारोबारियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में फुटपाथ व्यापारी एकता समिति के बैनर तले व्यापारी मेडिकल चौराहे पर एकत्र हो गए। यहां से जुलूस व्यापारी नेता विजय गुप्ता, सुशील सिंह, अमित सिंह के नेतृत्व में निकला। सुभाष चौराहे पहुंचकर व्यापारियों ने कहा कि शनिवार को इस संबंध में व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर वहां ज्ञापन सौंपेेंगे। इस दौरान सुशील गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनुराग, राजू कनौजिया, आकाश साहू, धीरेंद्र सिंह, रीता सिंह, उषा देवी, रेनु गुप्ता, मदन सिंह, राजकमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें