फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी धरने पर छात्र, सुरक्षा घेरे में आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेमियादी धरने पर छात्र, सुरक्षा घेरे में आयोग
विज्ञापन

0 जेई और एई के चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती अटकी
0 आश्वासन पर खरा नहीं उतरा यूपीपीएससी, भड़के अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 का परिणाम जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के बाहर मंगलवार से बेमियादी धरने पर बैठ गए हैं। परिणाम जारी करने के लिए अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया था, आयोग उस पर खरा नहीं उतर सके। इससे भड़के अभ्यर्थियों ने परिणाम आने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। धरना-प्रदर्शन के कारण आयोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोग में इन दिनों पीसीएस मुख्य परीक्षा भी चल रही है।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2012 के तहत अवर अभियंता (जेई) के 3222 और सहायक अभियंता (एई) के 936 पदों पर भर्तियां होनी हैं। लिखित परीक्षा वर्षों पहले हो चुकी है लेकिन परिणाम लंबित है। अभ्यर्थियों ने फरवरी में लगातार 15 दिनों तक आयोग के गेट पर अनशन किया था और तब आयोग के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था कि एई का परिणाम जून के अंत तक और जेई का परिणाम अगस्त में जारी कर दिया जाएगा। एई का परिणाम जारी करने की समय सीमा बीत चुकी है और अभ्यर्थियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह अभ्यर्थियों के आयोग के बाहर इकट्ठा होने से पहले ही आयोग के सभी गेट बंद कर दिए गए और अभ्यर्थी दिन भर गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे आयोग के बाहर तंबू लगाकर तब तक यहां रहेंगे, जब तक परिणाम जारी नहीं हो जाता। तेज धूप हो या बारिश, आंदोलन खत्म नहीं होगा। उधर, आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि एई अभ्यर्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और मॉडरेशन का काम चल रहा है। परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। धरने में अजीत सोनकर, दियांशु, करन सिंह परिहार, अमित सिंह, विवेक कुमार, सुशील कुमार, धर्मेंद्र पाल, सौरभ, विशाल, विनय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें